हसनपुरा

हसनपुरा में संदेहास्पद स्थिति में शौच करने गयी महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के बसंत नगर में शनिवार की रात संदेहास्पद स्थिति में 27 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की दुष्कर्म कर हत्या की अशंका जतायी जा रही है. शनिवार की शाम सात बजे महिला घर से बाहर स्कूल के उतर दिशा में शौच करने गयी थी. घंटों बाद जब महिला जब घर नहीं लौटी तो उनके छोटे-छोटे बच्चे रोते हुये ढ़ूढने लगे.

बताया कि मम्मी बाहर गयी है, अभी तक घर नहीं लौटी है. तभी ग्रामीणों ने खेत में जाकर देखा तो वहां का दृष्य देख कर अवाक रह गये. चप्पल, छाता, हाथ की चूड़ी व जलता हुआ टॉर्च बिखरा पड़ा था. साथ ही महिला का शव एक मामूली गढ्ढे में अधा धड़ पानी तो अधा धड़ बाहर पड़ा था. ग्रामीणों ने महिला को उठा कर इलाज के लिये निजी क्लिनिक ले गये. जहां चिकित्कों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका के पति जितेंद्र साह देवघर के सुल्तानपुर में रहकर ठिकेदारी का कार्य करते हैं.

महिला के तीन बच्चों अर्थात मुस्कान कुमारी (7), अभय कुमार (5) तथा अभिषेक कुमार (3) है. मां के मौत के पश्चात बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया. बच्चे मां के शव के पास बिलख रहे थे. घटना की सूचना के पश्चात मृतका के पति सुल्तानपुर से घर लौट आये हैं. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोग बता रहे है कि महिला अकेले होने के कारण भूत प्रेत के चपेट में आ गयी है. जबकि कुछ लोग महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने की अशंका जता रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026