गोपालगंज में महिला ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का केस हुआ तो पति ने भी दे दी जान

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में गुरुवार की सुबह दिल-दहला देनेवाली घटना सामने आई. पारिवारिक कलह में बुधवार की रात 29 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. वहीं गुरुवार की सुबह दहेज हत्या की केस होने पर आहत पति ने भी घर के उसी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. महिला के पिता ने थावे थाने में पति समेत अन्य लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना थावे थाने के लोहरपट्टी पूरब टोला की है.

मृतक महिला अफरीना खातून 29 वर्ष और उसके पति महम्मद कैश की उम्र 35 वर्ष थी. घटना की सूचना मिलते ही थावे थाने की पुलिस ने दोनों शवों को लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस के अनुसार अफरीना और कैश के दो बच्चे हैं. एक छह साल का बेटा फरहाल अली व एक तीन साल की बेटी फलक खातून है. सुसाइड के वक्त इस्तेमाल किए गए कपड़े के फंदे को पुलिस ने जब्त कर फॉरेंसिंक जांच कराने का निर्णय लिया है.

एक लाख रुपये और बाइक मांगने का आरोप

घटना की जांच कर रहे थावे थानाध्यक्ष किरण शंकर ने कहा कि रात में महिला का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला. लड़की के पिता सिवान के जीबी नगर तरवारा थाने के कनहर गांव के वजर अहमद ने दहेज में एक लाख नकद व बाइक के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. सुबह जानकारी मिली कि मृतका के पति ने भी सुसाइड कर ली है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसी कमरे में महम्मद कैश का शव लटका था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026