Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भगवानपुर हाट एनएच 331 पर मछगरा के पास बाइक से गिरकर महिला घायल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
भगवानपुर हाट एनएच 331 पर भगवानपुर-मलमलिया के बीच मछगरा गांव के पासं बाइक के अनियंत्रित हो जाने से उसपर सवार एक महिला घायल हो गई.घायल महिला अखबार के एक हॉकर रामपुर पाण्डेय टोला के जनार्दन पांडेय की नतीनी अनु देवी है.उसके सिर में गम्भीर चोट आने की बात बताई जा रही है.स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना भगवानपुर सीएचसी में दी. सूचना मिलने पर पहुंचे एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे स्थानीय मो. इश्तेयाक अहमद खां, हाजी हारुन खां, फराज खां, याकूब खां, असलम खां, कलीम मियां, रामजी साह, जिनिस साह, हीरा साह व अन्य लोगों ने इस दुर्घटना के लिए एनएच के अधिकारियों को जिम्मेदार बताया.

ग्रामीणों का कहना है कि मछगरा में एनएच से निकलकर गांव में जाने वाली सड़क के पास सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे यहां सड़क गड्ढानुमा हो गया.यहां आए दिन तेज रफ्तार से आने वाले वाहन दुर्घनाग्रस्त होते रहते हैं. इस गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं.इसी के कारण आज हुई दुर्घटना में महिला का गम्भीर रूप से घायल हो गई है. बताया जाता है कि महिला अपने मामा राजकुमार पांडेय के साथ बाइक से अपने ननिहाल से अपने ससुराल चोरौली जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना घटी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026