परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी टोला अंबेदकर नगर निवासी सुरेंद्र राम की पत्नी शोभा देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर सात लोगों को आरोपित किया है. उन्होंने थाने में आवेदन दिया है कि मैं अपने दरवाजे पर धान की पुलिया बांध रही थी. उसी समय हमारे भसुर आकर धान का बोझा छीटने लगे. जब उन्हें मना किया तो अपने पूरे परिवार सहित मिलकर मुझपर जानलेवा हमला कर लाठी,डंडा से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. साथ ही मेरे गले से सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली छीन लिये. शोर-शराबा सुन अगल-बगल के लोग जमा हो गए. मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर स्थानीय पीएचसी पहुंची. वहां मेरा इलाज हुआ. घायल के आवेदन पर थाना कांड संख्या 304/19 के तहत थानाध्यक्ष ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें टिकरी निवासी वीरेंद्र राम, अभय कुमार, निर्भय कुमार, किस्मती देवी का नाम शामिल है. वहीं जादोपुर थाना के दया देवी, नौतन थाने के मानती देवी व हथौड़ा निवासी कांति देवी का नाम शामिल है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…