Categories: पटना

महिला का अपहरण करके महीनों किया रेप, जबरन खिलाया गोमांस, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पटना: बिहार के सुपौल में एक महिला के साथ रेप के साथ-साथ गोमांस खिलाने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। भीमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को किसी तरह महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से महिला को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी।

इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया। मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा। जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है। उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी। इसकी भनक भी कलीम को लग गई। इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया।

उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि महिला की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष द्वारा साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024