बड़ी खबर

धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या, इलाके में सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्फसिल थाना के मोलनापुर गांव में छोटे-छोटे बच्चों के विवाद में बुधवार की देर संध्या किसी तेज धारदार हथियार से वार कर एक महिला को असामाजिक तत्वों ने मौत के घाट उतार दिया गया है।घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका कयामुद्दीन अंसारी की पत्नी जैबुन नेशा है।उधर घटना की सूचना पाकर पहुँची स्थानिय पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित इसी गांव के अमीर अंसारी को हिरासत में लिया है।साथ ही जैबुन नेशा का शव बरामद कर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या कयामुद्दीन अंसारी व अमीर अंसारी के घर से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर विवाद शुरू हो गया।बात धीरे -धीरे बढ़ती चली गई।बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला पर उतारू हो गए।इसी बीच अमीर अंसारी व अन्य लोगों ने जैबुन नेशा पर किसी तेज धारदार हथियार से वार कर दिया।जिससे जैबुन नेशा को गम्भीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई।जबकि गांव में घटना को लेकर कई तरह की चर्चा खूब हो रही है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें कर रहे है।हालाकिं स्थानिय पुलिस ने तेज धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया है कि एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौत की पुष्टि पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताना सम्भव है।की महिला की मौत कैसे हुई है।परिजन अभी तक स्थानिय थाना को कोई लिखित शिकायत दर्ज नही कराई है।पुलिस परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026