गोरियाकोठी

अपराधियों ने चर्चित बकरी व्यवसायी को गोली मारी, पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गोरियाकोठी थाना के जुमन छपरा (छितौली) गांव के समीप अपराधियों ने बुधवार की देर संध्या एक चर्चित बकरी व्यवसाई को गोली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ त्वरित उपचार के बाद घायल व्यवसाई को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया है।घायल गोरियाकोठी थाना के सैदपुरा गांव निवासी निजामुद्दीन मियां के रूप में की गई है। अपराधियों ने निजामुद्दीन को पीठ में गोली मारी है।घटना को अंजाम देने वाले अपराधी बाइक पर सवार थे।और घटना को अंजाम देकर आसानी से बिपरीत दिशा की ओर भाग निकले।पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का सही पता नही चल सका था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026