छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन गांव में हुई सड़क दुर्घटना में रेणु देवी की मौत हो गई। प्राप्त सूचना के मुताबिक, गांव के पास रोड के किनारे महिला खड़ी थी कि अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी । मृत महिला के पुत्र इसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोली निवासी सुजल कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।
उन्होंने कहा है कि उनकी मां रेणु देवी एक रिश्तेदार के यहां से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। नौतन गांव के पास उनका मौसेरा भाई सूरज बाइक लगाकर शौच करने लगा । इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मां रेणु देवी को टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था किन्तु अस्पताल पहुचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…