Categories: छपरा

गोपालगंज से सारण में शराब डिलीवरी करते दो धंधेबाज गिरफ्तार

छपरा: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर से बाइक पर गैलन में 50 लीटर देशी शराब लेकर सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में डिलेवरी करतें दो शराब धंधेबाज को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि सुचना मिली कि गोपालगंज से अवैध शराब की आवग होने वाली है।

जिसको लेकर दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार हरिनंदन गोस्वामी की अगुवाई में छापेमारी की गई तो चांद कुदरिया प्राथमिक विद्यालय हिन्दी के पास बाईक पर शराब लदी दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी बबन राय पिता हरिनारायण राय और सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी प्रवीण कुमार पिता विजय प्रसाद हैं।

वही गिरफ्तार शराब धंधेबाज के पास से बजाज प्लेटिना बीआर 28 यू 6580 पर नीले रंग के गैलन में 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान शराब धंधेबाजों ने चार शराब धंधेबाज के नाम बताएं हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही मामले में प्राथमिकी कांड संख्या 597/21 दर्ज कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026