Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रगड़गंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतका महाराजगंज थाना क्षेत्र के खेदू छपरा निवासी लालू राय की पत्नी संगीता देवी बताई जाती है। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटवाया गया।जानकारी के अनुसार बुधवार को महाराजगंज थाना क्षेत्र के खेदू छपरा निवासी लालू राय की पत्नी संगीता देवी अपने रिश्तेदार कुंदन कुमार के साथ बाइक से पचरुखी एचआइवी की ट्रेनिग के लिए जा रही थी। इसी दौरान दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज मोड़ के समीप महाराजगंज की ओर से तेज गति से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार संगीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बालबंगरा के तरफ भागने लगा तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा कर बालबंगरा मोड़ के पहले ही ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर के साथ पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ ललित कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए तथा ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी सादु साह बताया जाता है। वहीं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को ले सिवान-पैगंबरपुर तथा महाराजगंज-देवरिया जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। बाद में पुलिस व सीओ पारसनाथ राय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बताया जाता है कि संगीता देवी को एक पुत्र हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024