Gopalganj News in Hindi

दरवाजे पर बैठी महिला को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/गोपालगंज:-जिले के भोरे थाना क्षेत्र के करमासी गांव में अपने घर के दरवाजे पर बैठी महिला को मारपीट कर घायल करते हुए उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया।मामले में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के करमासी गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा की पत्नी निर्मला देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी कि उसी समय उसी गांव के बसावन भगत, अजय कुशवाहा और दुर्गावती देवी पहुंचे तथा निर्मला के साथ गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की, जिससे पीड़िता बेपर्द हो गई। साथ आरोपितों ने पीड़िता के गले सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026