Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण से पहले महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

गोपालगंज : एक ओर जहां पूरा देश जश्ने आजादी मना रहा है, वहीं बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गोपालगंज कलेक्ट्रेट परिसर में झंडोत्तोलन के कुछ समय पूर्व एक महिला ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला ने जैसे ही प्लास्टिक के डिब्बे में रखे मिट्टी तेल अपने शरीर पर छिड़कने का प्रयास किया कि वहां मौजूद अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला के इस कदम से कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई।

उधर पीड़िता को महिला पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर कर दिया। जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर ओपी के दुबे बतरहा गांव के भृगुनाथ तिवारी की पत्नी गौतम देवी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

पीड़िता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियों को करीब दो माह पूर्व अपहरण कर लिया गया था। महिला ने श्रीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस अबतक न तो उसकी बेटियों को बरामद कर सकी और न ही आरोपितों को गिरफ्तार। महिला ने बताया कि इसकी बेटी को नगर थाने की पुलिस ने 22 जुलाई को नगर थाने की पुलिस आरोपित के साथ बरामद किया था।  बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।

souce – hindustan

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026