रघुनाथपुर

पिता के श्राद्ध कर्म में आई महिला की करंट लगने से मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार की रात करीब आठ बजे बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अंजनी कुमार पांडेय की पुत्री कालिंदी देवी (45) बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कालिंदी देवी अपने पिता के श्रद्धकर्म में बुधवार को मायके आई थी। वह दरवाजे पर लगे पंडाल में बैठी थी। इसी दौरान पंडाल के पाइप में करंट प्रावाहित हो गया और वह इसके स्पर्श में आकर बेहोश हो गई, लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसे रघुनाथपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक डाॅ. नरेंद्र पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि कालिंदी का विवाह दरौली थाना क्षेत्र के किसुनपाली निवासी सुदामा पांडेय के साथ हुआ था। उसे दो पुत्र एवं एक पुत्री है। उसके पति सुदामा गुजरात में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह दरौली में आशा कार्यकर्ता थी। अपने पिता के श्राद्धकर्म में घर आई थी। परिजनों ने उसका दाह संस्कार सरयू तट पर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026