परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल पंचायत अंतर्गत टिकरी गांव के समीप से टेढ़ीघाट-गोपलापुर मुख्य मार्ग नहर के किनारे एक सितंबर की सुबह पूर्व लोजपा नेता कल्याण दत्त पांडेय की हत्या मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में असांव थाना क्षेत्र के डेहुरा निवासी सह मृतक के भाई कौशल किशोर के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कांड सं. 248/19 दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि एक सितंबर को डुहरा निवासी कल्याण दत्त पांडेय तीज के सामान की खरीदारी करने अपनी बाइक से सिवान जा रहे थे तभी अपराधियों ने टिकरी गांव के पास टेढ़ीघाट-गोपलापुर मुख्य मार्ग नहर के किनारे गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के मूल कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…