नौतन

नौतन के जगदीशपुर पोखरे में मिला महिला का शव, पुलिस जाँच में जुटी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन स्थानीय नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में बुधवार को अहले सुबह एक शव मिलते ही सनसनी फैल गई । बता दें कि थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के सती स्थान के पास पोखरे में बुधवार को सुबह में मुंह के बल पड़ा एक महिला का शव दिखाई दिया । वहीं अधेड़ व्यक्ति बलवाँ गांव निवासी शिववचन चौधरी ने बताया कि वह शव उनकी पुत्री रंजू देवी का है, किसकी शादी 2003 में सिसवाँ गांव निवासी स्वर्गीय नंदजी यादव के पुत्र पप्पू यादव से हुई थी । उनकी पुत्री को कोई संतान नहीं थी।

इसलिए उसके परिवार में उसको सम्मान नहीं मिलता था । उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री को 2007 में मस्तिष्क ज्वर हुआ था, तो उन्होंने ही उसका इलाज गोरखपुर में कराया था । इसके बाद 2009 में पप्पू यादव ने दूसरी शादी कर ली । तभी से परिवार में अशांति बनी हुई थी । उन्होंने आगे कहा कि उनकी पुत्री मायके में ही रहती थी । मंगलवार की रात्रि में सब लोग खाने के समय वह घर पर थी । जब सोने का समय आया तो वह घर में दिखाई नहीं दी । फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छान-बीन में जुट गई है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026