Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में शाखा प्रबंधक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

परवेज़ अख्तर/सिवान:-  सभी नियोजित शिक्षकों का भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से वेतन भुगतान किए जाने का विभागीय निर्णय के बाद शिक्षकों का स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज खाता खुलवाने के लिए शिक्षक संगठन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल मैरवा के स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक से मिला। बिहार परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम, टेट एस्टेट के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र और सैयद एहसान ने शाखा प्रबंधक से मिलकर इस संदर्भ में बातचीत की। शाखा प्रबंधक ने कहा कि बिहार सरकार एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत हमारी शाखा में सभी शिक्षकों का स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज खाता खोलने के लिए स्वागत है।

इसके लिए शिक्षक अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लेकर शाखा में संपर्क कर सकते हैं। स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज से संबंधित सारी सुविधाएं दी जाएंगी। शाखा प्रबंधक मणिकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे शिक्षकों की सूची विद्यालय के नाम और मोबाइल नंबर के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उन्हें उपलब्ध करा दी जाए, जिससे शिक्षकों की पहचान कर खाता खोलने में सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि जिनका पहले से ही स्टेट बैंक में खाता खुला हुआ है, उन्हें दूसरा खाता खोलने की जरूरत नहीं है। पूर्व के खाता को ही सैलरी पैकेज में परिवर्तित कर दिया जाए। इसके लिए शिक्षक को एक अनुरोध पत्र देना होगा। संगठन के इस प्रयास का शिक्षकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026