परवेज अख्तर/सिवान : दीपावली के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन और गो पूजा का विशेष महत्व है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा की तैयारी आरंभ हो गई। गुरुवार की अल सुबह युवतियों ने पूजा स्थल की सफाई की। साथ ही गाय के गोबर लाकर उसका घर बनाया तथा उसमें गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। उसमें बजरी के रूप में चना, मटर रखी। इस दौरान गीतों से वातावरण गूंज उठा। पूजा को ले युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एवं युवतियां अपने भाइयों की दीर्घायु होने के लिए शुक्रवार की अल सुबह पूजा स्थल पर रेंगनी के कांटा से श्रापेंगी और पूजा स्थल पर पूजा करेंगी। इसके बाद बहनें अपने भाई को बजरी खिलाएं सुखमय जीवन का आशीर्वाद देंगी। वहीं भाई भी अपनी बहनों को सुरक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उचित उपहार देंगे। यह पूजा जिला मुख्यालय समेत महाराजगंज, दारौंदा, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, आंदर, तरवारा, पचरुखी, रघुनाथपुर, हुसैनगंज, गुठनी, मैरवा, दरौली, बड़हरिया, गोरेयाकोठी समेत सभी प्रखंडों में मनाया जाएगा। इस पूजा के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…