परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र ओरमा गांव में बहन के घर जा रहे एक युवक की बाइक के धक्के से बुधवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक की पहचान नौतन थाना सेमरिया कोइरी टोला निवासी 21 वर्षीय राजू सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा नौतन थाना सेमरिया कोइरी टोला निवासी गंगा सागर सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मेरा भतीजा राजू सिंह अपने बहन के घर चाचा के साथ बाइक पर पीछे बैठा कर ओरमा जा रहा था तभी ओरमा में ही तेज गति से आ रहे एक बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार दिया, जिससे भतीजा गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया, पटना जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि बाइक सवार के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…