Categories: छपरा

सारण के 19 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना,पुलिस के प्रति महिलाओ में बढ़ेगा विश्वास

छपरा: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा द्वारा जिले के 19 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना का उद्देश्य थानों को अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करना, जिससे कि वह महिला पीड़ितों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने में सहायक हो, इससे थाने एवं जिला पुलिस के प्रति महिलाओं एवं बच्चों का विश्वास बढ़ेगा एवं पुलिस की छवि में निखार आएगा।

एसपी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें महिलाओं से जुड़े कानून और अधिकारों की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि थाने में आने वाली महिलाओं की वह बेहतर तरीके से काउंसिलिंग कर सकें। अगर किसी मामले में महिला को सरकारी लाभ या मदद मिलने का सरकारी प्रावधान है, तो उसकी जानकारी भी महिला पुलिसकर्मी हेल्प डेस्क के जरिए देंगी।महिला सुरक्षा पर राज्य सरकार का विशेष जोर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय में इसको लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए थे। पुलिस का यह कदम उसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है। सभी थानों को जल्द से जल्द महिला हेल्प डेस्क का गठन कर इसकी शुरुआत करने को कहा गया है।

महिला हेल्प डेस्क 19 थानों में स्थापित किया गया है:

1. मढौरा

2.सोनपुर

3.गरखा

4.नगर

5.रसूलपुर

6.भेलदी

7.मुफस्सिल

8.दरियापुर

9.परसा

10.भगवान बाजार

11.दिघवारा

12.रिविलगंज

13.नयागांव

14.मांझी

15.अवतार नगर

16.इसुआपुर

17.दाउदपुर

18.बनियापुर

19.अनुसूचित जाति जनजाति थाना

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026