Categories: पटना

सासाराम में सड़क पर युवती को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत, अब तक नहीं हो सकी है शिनाख्त

सासाराम: बिहार के सासाराम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार को सड़क पर एक युवती को जिंदा जला दिया गया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो युवती की पहचान कर पाई है और न ही घटना से जुड़ा कोई सुराग पुलिस को मिला है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मंडल कारा गेट के पास की बताई जा रही है. घटना इतनी भयावह थी कि देखने वाला भी एक बार को सहम गए. युवती का पूरा शरीर आग की लपटों से घिरा था और वह सड़क पर दौड़ती हुई खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी.

बताया जा रहा है कि जेल से सटी गली से आग की लपटों में घिरी युवती पुरानी जीटी रोड पर पहुंची और बचाने की गुहार लगा रही थी. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था. कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने युवती के शरीर पर कंबल डालकर आग को बुझाया और पुलिस को घटना की सूचना दी.

इसके बाद आग से झुलसी युवती को सदर अस्पताल लाया गया. जहां पुलिस भी बयान लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया. फिहलाह युवती की पहचान भी नहीं हुई है. वह कहां की रहने वाली है और आग कहां और कैसे लगी, यह एक रहस्य बना हुआ है. उसके शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.

युवती की पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV

इधर, सासाराम मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पत्रकारों के माध्यम से उक्त घटना की जानकारी मिली है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. युवती की पहचान के लिए जिले के सभी थानों के माध्यम से चौकीदारों को सूचना दी गई है. आसपास के इलाकों का सीसीटीवी भी खंगाल जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026