Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में महिला होमगार्ड घायल, रेफर

हेलमेट न होने के कारण उसके सिर में लगी चोट

अंजली को देखने के लिए सदर अस्पताल पहुंची महिला होमगार्ड

परवेज अख्तर/सिवान : ड्यूटी पर आ रही बाइक सवार महिला होमगार्ड सड़क दुर्घटना में घायल हो गई जिसको परिजन सदर अस्पताल में लेकर आए, जहां से इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। महिला होमगार्ड जवान हेलमेट नहीं लगाई थी। दरौली के दोन निवासी 27 वर्षीय होमगार्ड कुमारी अंजली तिवारी है। इन दिनों उसकी ड्यूटी समाहरणालय में नजारत में थी। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक से अपने गांव से ड्यूटी के लिए आ रही थी तभी दोन मैरवा मुख्य सड़क के कन्हौली गांव के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो गई। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ है जिसे आनन-फानन में उसके भाई मुन्ना तिवारी ने सिवान सदर अस्पताल लेकर आए जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना की सूचना जैसी ही अगल-बगल विभाग में तैनात महिला होमगार्ड को मिली देखने के लिए सदर अस्पताल में पहुंच गई और उसकी मदद करने लगी। पटना ले जाने के लिए जैसे ही एंबुलेंस आया उसकी दोस्तों ने अपने से उठाकर एंबुलेंस में रखने में सहयोग किया। बताया जाता है कि अगर कुमारी अंजली हेलमेट लगाई होती तो शायद उसके सिर चोट नहीं आती।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026