परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर मोड़ पर बुधवार की रात्रि तीन दुकानों में चोरी हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की है। जानकारी के अनुसार विजयीपुर मोड़ स्थित वीके मोबाइल सेंटर, उमंग इलेक्ट्रिक एंड किचेन कार्नर एवं भारती ड्रग स्टोर तीनों दुकानों में चोरी हुई है । भारती ड्रग स्टोर के प्रोपराइटर सुरेश भारती ने पुलिस के आवेदन में बताया कि मेरे दुकान से दरवाजे को टेढ़ा कर काउंटर से दस हजार रुपये नकद राशि और अंदर रखे कुछ कीमती चीजों को चुरा लिया गया है । वहीं उमंग इलेक्ट्रिक एंड किचेन कॉर्नर की दुकान के प्रोपराइटर उमेश यादव ने पुलिस के आवेदन में दुकान से 2200 रुपये की चोरी का उल्लेख किया है , जबकि सबसे अधिक सामान पीके मोबाइल सेंटर की दुकान से चोरी हुई है । इसके प्रोपराइटर देवेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस के आवेदन में बताया कि मेरे दुकान से 25 पीस चाइनीज, 8 पीस शैमसंग का मोबाइल, 3 पीस हार्डडिस्क,1पीस लैपटॉप, 20 पीस मेमोरी, एक स्टैंड फैन तथा 5 हजार रुपया नकद चुरा लिया गया है । इस दुकान में ऊपर का करकट तोड़ कर चोरों ने प्रवेश किया । इस दुकान में इसके पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि तीन आवेदन मिला है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर गई थी। शीघ्र ही चोरों का पता कर लिया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…