Barharia Siwan News

बड़हरिया में पिकअप के धक्का से महिला जख्मी, सिवान रेफर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया-तरवारा रोड स्थित सदरपुर गांव के सामने बड़हरिया से तेज गति में जा रही पीकप गाड़ी ने एक अधेड़ महिला को मंगलवार को धक्का मार दिया, जिससे महिला पिकअप के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला का इलाज ग्रामीणों के  सहयोग से बड़हरिया अस्पताल में हुआ। चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने सिवान अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला सदरपुर गांव निवास रानू कुमार सिंह की पत्नी सुगांती देवी (45) है। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप बरामद किया और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चालक थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी धर्मनाथ राम है। विदित हो कि पिकअप गाड़ी पर बड़हरिया से चोकर लादकर तरवारा की ओर जा रही थी। सदरपुर गांव के सामने ज्योही पिकअप पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे चल रही महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला घायल हो गई। सदरपुर के ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और गाड़ी को रोक सूचना स्थानीय थाने को दी तथा महिला को इलाज के लिए बड़हरिया अस्पताल लेकर चले गए जहां से चिकित्सकों ने सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024