परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो निर्देश के आलोक में सभी नियोजन इकाई से शिक्षकों का शैक्षणिक- प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र दो दिनों के अंदर बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया।
साथ ही प्रत्येक विद्यालय में तरंग कार्यक्रम अंतर्गत चयनित बच्चों को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद अयूब, सुनील कुमार भगत भागमणि कुमारी, अनीता कुमारी, मुन्ना सिंह, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अजय कुमार, आनंद कुमार सिंह, अरविंद कुमार राय, शंभूनाथ सिंह, मोहम्मद इफ्तिखार अहमद आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…