परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर बीडीओ सुशील कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड आवास पर्यवेक्षक दिग्विजय सिंह, प्रखंड आवास लेखापाल रणधीर सिंह और पंचायत सचिव सुमन कुमार राम काे संयुक्त रूप से विदाई दी गई। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें उपहार देकर विदाई दी गई। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि ये तीनों कनीय अधिकारी अपने सेवाकाल में अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए निष्पक्षपूर्ण ढंग से कार्य और कर्तव्यों का निर्वहन किए।
इनके कुशल कार्य को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इन कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधान सहायक संतोष चौधरी प्रखंड नाजिर रवींद्र प्रसाद सिंह, लेखापाल मेघनाथ कुमार, प्रखंड सामुदायिक समन्वयक देवी दयाल प्रभाकर, कार्यपालक सहायक लोकनाथ सिंह, पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार पासवान, दिनेश कुमार आदि कर्मियों ने उक्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…