परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा निवासी भगवान मांझी की पुत्री सरिता कुमारी ने गुरुवार को जामो थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। इस मामले में अपने पति समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है।
उसने आरोप लगाया है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली निवासी यमुना मांझी के पुत्र राकेश कुमार पासवान के साथ हुई थी। शादी में पिताजी द्वारा सामर्थ्य के अनुसार बाइक, टीवी, आभूषण आदि दिए गए थे। इसके बावजूद ससुरालियों द्वारा पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…