लकड़ी नबीगंज: अज्ञात डांसर की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज स्थानीय ओपी क्षेत्र की गोपालपुर नहर के समीप अज्ञात डांसर की हत्या किए जाने को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चौकीदार लक्ष्मण मांझी के लिखित आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। चौकीदार ने कहा है कि सोमवार की सुबह व इलाके में निकला था। तभी उसे ग्रामीणों से गोपालपुर नहर के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव फेंके जाने जाने की सूचना मिली। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को देते हुए मौके पर पहुंचा।

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि डांसर की हत्या कहीं अन्य जगह करके साक्ष्य छिपाने की नीयत से अपराधियों ने उक्त स्थान पर फेंक दिया है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा राकेश कुमार को बनाया गया है। पुलिस हर एंगल से छानबीन में जुटी है। इधर डांसर की हत्या के दूसरे दिन भी क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग अज्ञात डांसर की हत्या को लेकर कई तरह की आशंका जता रहे हैं। बहरहाल, मृतक की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की वजह का पता चल सकता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026