पचरुखी: दस लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

  • शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल
  • अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना के कोदई गांव से पुलिस ने सोमवार की देर शाम दस लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को पकड़ा है। पकड़े गए कारोबारियों में थाने के ही कोदई गांव निवासी चंद्रमा मांझी व संतोष मांझी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की देर शाम कोदई गांव में कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेप उतारने की गुप्त सूचना मिली।

पुलिस ने छापेमारी कर मौके से दस लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारियों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन के अलावा कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के भूमिका की जांच में जुट गई है। बतादें कि आये दिन जिले में जहरीली शराब से मौत की सूचना के बाद से पुलिस सक्रिय है और अभियान चलाकर शराब कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। इधर पुलिस की छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026