लकड़ी नबीगंज: जानलेवा हमले में घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर निवासी अनूप तिवारी अपने चाचा संतोष तिवारी के साथ रात्रि 8 बजे दुकान बंद कर घर आ रहे थे. रास्ते में नथुनी पांडे के घर के पास पहले से घात लगाए दीपक पांडे व प्रकाश पांडे कुछ लोगों के साथ मिलकर दाब और रॉड से मेरे चाचा के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वह गिर गए. इसके बाद उक्त लोगों ने मेरे ऊपर भी हमला कर नीचे गिरा दिया और पॉकेट से पांच हजार रुपए निकाल कर भाग गए.

घटना का कारण एक रोज पूर्व दीपक पांडे द्वारा रंगदारी के रूप में मुझसे 50 हजार रुपये मांगी गई थी. नहीं देने पर घटना को अंजाम दिया गया है. हम लोगों को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया. इस संदर्भ में अनूप तिवारी के बयान पर कांड संख्या 357/ 22 दर्ज किया है. वहीं विपक्षी रामावती देवी पति सुरेंद्र पांडे के बयान पर 358/22 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026