परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया पुरानी बाजार व पुरैना बाजार से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. वहीं पुलिस ने शराब के दो धंधेबाज के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर शराब के दोनों धंधेबाजों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ राजकुमार कश्यप ने बड़हरिया पुरानी बाजार व पुरैना बाजार में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया.
पुलिस ने अनुसार पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाज फरार हो गए. थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस शराब के धंधेबाजों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि धंधेबाजों का नाम इसलिए गोपनीय रखा गया है,क्योंकि शराब के धंधेबाज के गिरोह का उद्भेदन किया जा सके.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…