परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के जलालपुर गांव की एक किशोरी को अगवा करने का असफल प्रयास किया गया। अपहरणकर्ताओं ने किशोरी को जबरन ले जाने के लिए फायरिंग भी की। इसी दौरान सड़क पर आ रही एक बोलेरो की लाइट देख अपहरणकर्ता पुलिस की गाड़ी जान भाग गए। घटना को लेकर पीड़ित किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में बताया गया है कि उक्त किशोरी को कुछ दिन पूर्व भी अगवा किया गया था। किशोरी को स्थानीय पुलिस ने मुक्त कराया है। किशोरी ने पहले की घटना को लेकर आपबीती बताई है। साक्ष्य को कमजोर करने की नीयत से पुनः घटना को अंजाम दिया गया। इसमें जलालपुर गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…