परवेज अख्तर/सिवान: बीती रात ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर से गहना, कपड़ा, नगद समेत पांच लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली है। इस घटना के बाद शिक्षक बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षक के परिजन घर के दो कमरों में ताला लगा बरामदा में सोए हुए थे। तभी रात्रि में अज्ञात चोर ताला तोड़ घर में घुस गए और सूटकेस, बैग व लोहा का पेटी बगैरह चुरा कर भाग गए। घर से कुछ दूरी पर चोरों ने सूटकेस, बैग व लोहा का पेटी तोड़ गहना कपड़ा नगद व अन्य कीमती सामान निकाल चंपत हो गए।
सुबह में खेत में बिखरे सामान देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई। बाजितपुर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का महौली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शिनाख्त करने व चोरी हुए सामान की शीघ्र बरामदगी कराए जाने की मांग की है। ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…