लकड़ी नबीगंज: जयमाला में फ़ोटो लेने से मना करने हुई मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नहरपुर में सोमवार की संध्या आई बरात में स्टेज पर चल रहे जयमाला के समय कुछ शरारती तत्व फोटो खींच रहे थे. उन्हें फोटो खींचने से मना करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें कन्या पक्ष के तीन लोग व वर पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गए. घायलों में कन्या पक्ष के अरुण कुमार गुप्ता एवं उसके दो भाई और वर पक्ष के सिसई निवासी परशुराम शाह का पुत्र मनीष कुमार बताया जा रहा हैं. जिसके बाद कन्या पक्ष के दरवाजे पर भगदड़ सा मच गई. उसी भगदड़ में वर पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उन लोगों का प्राथमिक उपचार हुआ. बताया जाता है कि नरहरपुर निवासी काशीनाथ साह अपनी पुत्री कुमारी दीपा का विवाह गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी अशोक साह के पुत्र सुनील कुमार के साथ तय थी.

निर्धारित 24 मई की देर शाम धूमधाम के साथ बरात नरहरपुर पहुंची. हर्षोल्लास के साथ दोनों पक्षों ने मिलकर द्वार पूजा के रस्म किया गया. जयमाला के स्टेज पर वर व दुल्हन पहुंच गए. दुल्हन के साथ कुछ पड़ोस की लड़कियां भी स्टेज पर पहुंची थी. वर पक्ष में आए कुछ शरारती लोगों ने स्टेज पर चढ़ कर फोटो खींचना चाहा. जिसका विरोध कन्या पक्ष के लोगों ने किया. जिसके बाद तू-तू मैं-मैं से बात प्रारंभ होकर मारपीट में पहुंच गई. कुछ देर बाद दुल्हन का दरवाजा रणभूमि भूमि में तब्दील हो गया. कन्या पक्ष के लोग मारपीट बचाने में लगे थे और वर पक्ष के लोग भागने लगे. कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे कुछ बुद्धिजीवियों ने चार घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज पहुंचे. तब तक वर पक्ष के लोग दूल्हे को लेकर फरार हो गए थे. सूचना प्राप्त होते ही ओपी प्रभारी कुंज बिहारी राय दल बल के साथ कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे और मामले को शांत करा जांच में जुट गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026