परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को किसान बच्चा राय की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। बैठक में नई तकनीक के तहत गन्ना की खेती करने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भारत शुगर मिल सिधवलिया के कार्यपालक अध्यक्ष सह जीएम शशि केडिया औरगन्ना विभाग के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और विकास आधिकारी अभिषेक कुमार यादव ने बुधवार ने कहा कि शरद कालीन मौसम में गन्ना की खेती और बेआई के साथ-साथ दलहन तिलहन फसल की भी खेती भी नई तकनीक से करने की सलाह दी।
इससे दोगुना पैदावार होने की बात कही। साथ ही खेती के लिए कई बातों की जानकारी दी गई। साथ ही इससे मिलने वाले अनुदानों की जानकारी दी गई। इस मौके पर गन्ना विभाग के क्षेत्रीय सुपरवाइजर अशोक यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रवींदर यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, किसान बृजेंद्र सिंह, हरिकिशोर राय, जितेंद्र तिवारी, मकसूद हुसैन, दशरथ प्रसाद, धर्मदेव मिश्र आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…