लकड़ी नबीगंज: लैब टेक्नीशियन की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी के एक युवक की मौत इलाज के दौरान स्थानीय अस्पताल में हो गई। मृतक की पहचान मुसेहरी निवासी रामअयोध्या मांझी के पुत्र मनोज कुमार मांझी के रूप में हुई है। उसके निधन के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी इंदु देवी, पुत्र प्रफुल्ल कुमार, ऋषि कुमार समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि मनोज कुमार मांझी पटना में सीआइडी विभाग में लैब टेक्नीशियन का पद कार्यरत था।

वह आठ जुलाई को अपने घर आया था। इस दौरान वह गोपालगंज अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होनकर 10 जुलाई को घर लौटा। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, मुखिया रमेश कुमार राम, उप मुखिया राजेश कुमार महतो, पूर्व प्रमुख जनार्दन प्रसाद, संजय गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, जिला पार्षद त्रिभुवन सिंह, पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष महातम यादव, राजद नेता और समाजसेवी राजेश्वर सिंह आदि ने स्वजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024