लकड़ी नबीगंज: बदमाशों ने दुकानदार पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर में बुधवार की देर रात बदमाशों ने एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दुकानदार बाल-बाल बच गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि नरहरपुर निवासी मनोज पटेल मदारपुर पुल के पास अपनी सुधा कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान का संचालन करते हैं। वे रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर जाने के लिए रुपयों का मिलान कर रहे थे तभी दक्षिण दिशा से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उनकी दुकान पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

इस क्रम में मनोज पटेल दुकान के फ्रीज के नीचे छुप गए। गोली दीवार में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुकान समीप पहुंचे तब तक बदमाश उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद, एएसआइ गिरिशदेव सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच घटना की जानकारी ली तथा बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। वहींं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद नजमुल होदा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिवजी ठाकुर, पूर्व जदयू अध्यक्ष हरिराम कुशवाहा आदि ने प्रशासन से बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026