दारौंदा के नंदा टोला में आपसी रंंजिश में भतीजा ने चाचा को चाकू मार किया घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के नंदा टोला में गुरुवार को शौच करने गए चाचा पर भतीजा ने आपसी रंजिश में चाह से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान नंदा टोला निवासी मंटू यादव के रूप में हुई है।बताया जाता है कि मंटू यादव गुरुवार की अल सुबह शौच के लिए घर से बाहर गए थे। शौच के बाद लौटने के क्रम में आपसी विवाद को लेकर उनके भतीजा ने उनपर चाकू से पेट, पीठ, हाथ समेत कई जगह प्रहार कर दिया और फरार हो गया। चाकू लगने से मंटू यादव खेत में गिर गए और कराहने लगे। तभी आसपास के लाेगों की नजर उन पर पड़ी। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए तथा उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नगर थाने की टीम ने लिया बयान :

सदर सदर अस्पताल में नगर थाना के समक्ष पीड़ित मंटू यादव ने बताया कि उनके भतीजा से थोड़ी कहासुनी हुई थी। भतीजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अचानक उसने उन पर ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के बयान के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में दारौंदा प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। आरोपित घटना के बाद से फरार है। घटना की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजन सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित की स्वास्थ्य संबंधित पूछताछ में जुटे गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026