✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मुसेहरी गांव में रविवार को समाजसेवी सह शिक्षाविद् बासगीत प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी व समाजसेवी शिवकुमार प्रसाद कुशवाहा की संयुक्त अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौजूद पूर्व बीडीसी मंजू देवी ने कहा कि बासगीत बाबू के पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बासगीत समाज व शिक्षा के प्रति समर्पित थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर कई सराहनीय भूमिका निभाई। वे हमेशा बच्चों काे तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते रहे। इस मौके पर डा. अमर प्रसाद, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख जनार्दन प्रसाद, डा. ओमप्रकाश यादव, पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेश्वर साह समेत सिवान, छपरा व गोपालगंज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…