✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव निवासी हिमांशु कुमार सिंह द्वारा पिस्टल में मैगजीन लोड कर हवाई फायरिंग करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा वायरल वीडियो को लेकर अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई।
ज्ञात हो कि चाचोपाली निवासी रामबालक प्रसाद के घर पर 10 मार्च की रात्रि फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में रामबालक प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर गांव के मार्कंडेय तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस संंबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा है कि पुलिस वायरल वीडियो के संबंध में कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…