लकड़ी नबीगंज: बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लकड़ी टोले माधोपुर में एक बंदर ने सोमवार को करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया । घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार लकड़ी टाेले माधोपुर निवासी मुन्ना प्रसाद सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। उनका इलाज नबीगंज अस्पताल में चल रहा है।

इसके अलावा बंदर ने गांव के ही बृजेश प्रसाद, रामअवतार प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, सीताराम राय, लकड़ी लहरिया टोला निवासी फिरोज आलम, सुनील प्रसाद आदि लोगों को आने-जाने के दौरान हाथ-पैर समेत अन्य जगहों पर काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज नवीगंज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में मुखिया नंदकिशोर यादव, जदयू नेता सैयद नजमुल होदा, प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद कुशवाहा, प्रभात साह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी आदि ने बीडीओ सुशील कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर, ओपी प्रभारी अजीत कुमार, वन विभाग के मंडल प्रभारी मंजू पांडेय से बंदर को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024