परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर गांव में रविवार को दो पक्षों में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। एक पक्ष से सरोज माली ने आवेदन देकर दो लोगों को आरोपित किया है। उनका कहना है कि मेरा पुत्र मंजीत कुमार एक दिन एक तिलक समारोह से लौट रहा था।
इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से उषा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके दरवाजे पर पड़ोसियों द्वारा कूड़ा- कचरा फेंका गया था। इस संबंध में जब पूछताछ करने के लिए पुत्र और पुत्री गए तो उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में उन्होंने चार लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…