लकड़ी नबीगंज: तेजधार हथियार से गर्दन रेत व्यक्ति की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के लकड़ी टोले माधोपुर छतवा बगीचा में शनिवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से गर्दन व पेट पर प्रहार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लकड़ी टाेले माधोपुर निवासी दुर्गा प्रसाद भगत के पुत्र जितेंद्र प्रसाद उर्फ झुमेलवा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि जितेंद्र प्रसाद गांव स्थित छतवा बगीचा में अपनी खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश आकर जितेंद्र को किसी बात को लेकर धमकाने लगे। जैसे ही जितेंद्र ने विरोध किया तो चारों बदमाश उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद जितेंद्र ने अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उसके गर्दन व पेट पर चाक़ू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना को गांव के ही एक युवक ने देख लिया तभी बदमाशों की नजर उस पर पड़ी और बदमाशों ने उसका भी पीछा किया, लेकिन युवक ने भाग कर घटना की सूचना स्वजन व ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद, बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सीओ अजय कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। ओपी प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026