✍️परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज-बैकुंठपुर मुख्य सड़क पर धर्मवारी मठिया के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक वृद्ध घायल हाे गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए लकड़ी नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पकड़ी तिवारी टोला निवासी राजेश्वर तिवारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि राजेश्वर तिवारी बैकुंठपुर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे तभी लकड़ी नबीगंज-बैकुंठपुर मुख्य पथ पर धर्मवारी मठिया के समीप सामने से जा रही से आमने-सामने की टक्कर होने से गिरकर घायल हो गए तथा उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों उन्हें इलाज के लिए नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ओपी को दी। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…