लकड़ी नबीगंज: अगलगी की घटना में तीन घर जले, छह लाख की संपत्ति जलकर राख

✍️परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के बसौली में शनिवार को आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में अनाज, कपड़ा, आभूषण समेत करीब छह लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों में जैनुल मियां की पत्नी नसीमा खातून, हसन मियां की पत्नी समीना खातून, नूर मोहम्मद शामिल हैं। बताया जाता है कि आग की लपट नसीमा खातून के घर से निकला दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग पड़ोसी समीना खातून एवं नूर मोहम्म्द के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।

इस मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सीओ के निर्देश में अग्निशमन विभाग पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। घटना के बाद एसआइ रामजी मंडल और राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार पासवान, तारकेश्वर पांडेय आदि ने घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया तथा सरकारी मदद का आश्वासन दिया। सीओ अजय कुमार ठाकुर ने कहा है कि पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026