परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के बसौली में बुधवार को सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जंगली मियां के पुत्र बाबू जान मियां के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बाबूजान मियां अपने घर से कुछ दूरी पर धान की खेत में सोहनी कर रहा था तभी उसे एक सर्प ने दंश दिया।
स्वजन उसे इलाज के लिए लकड़ी नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कुरैशा बेगम समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। पूर्व मुखिया जोगिंदर यादव, कमालुद्दीन हुसैन, सरपंच सुरेश सिंह, ताहिर हुसैन आदि ने स्वजनों को सांत्वना दी।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…