बड़हरिया में दो सेट नामांकन पत्र हुए रद

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता बृषभानु कुमारी चंद्रा की देखरेख में मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद और पार्षदों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा हुई। इस क्रम में मुख्य पार्षद पद की अभ्यर्थी बिंदा देवी का एक सेट का नामांकन रद किया गया। बता दें कि मुख्य पार्षद प्रत्याशी बिंदा देवी ने सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल की थीद्ध इस प्रकार अब मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशियों की संख्या 10 रह गई है। वहीं एआरओ सह बीपीआरओ सूरज कुमार की देख रेख में उपमुख्य पार्षद पत्याशियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। बीपीआरओ सूरज कुमार ने बताया कि 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, इसमें सभी का नामांकन वैध पाए गए। वहीं एआरओ सह जेएसएस कृष्णा कुमार मांझी की देखरेख में वार्ड पार्षदों के नामांकन पत्रों की जांच की गई।

इसमें वार्ड संख्या 13 के अभ्यर्थी सदरुन निशा का एक सेट नामांकन रद किया गया। इस सेट में उनके समर्थक की आयु 21 वर्ष से कम थी। इसलिए उनका नामांकन पत्र रद किया गया। हालांकि सदरुन नेशा ने दो सेट में नामांकन किया था। इधर नामांकन पत्र के गलत होने या सही पाए जाने की असमंजस में अभ्यर्थी घोषणा का दिनभर इंतजार करते रहे। इस मौके पर बीडीओ सह एआरओ प्रणव कुमार गिरि ने घूम-घूम कर सभी टेबुलों का निरीक्षण किया और संवीक्षा कार्य में लगे चुनाव कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। मौके पर प्रधान लिपिक अशोक कुमार, भरत प्रसाद सिंह, कुमार चित्रांश, हरेराम कुमार, मुरारी प्रसाद, द्वारिका राम, विनय प्रकाश, रवि भूषण, जमील अख्तर, हरेंद्र पंडित, सोनू कुमार मिश्र, रंजीत शर्मा, परमात्मा गिरि, नवीन कुमार, नागेंद्र मांझी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024