लकड़ी नबीगंज: लगातार चोरी के घटनाओं से लोग भयभीत

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि अपराधी बेखौफ होकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर भाग जा रहे हैं। पुलिस की उदासीनता से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। विगत एक पखवाड़े के अंदर ओपी क्षेत्र के लकड़ी गांव में दरवाजे से दो लोगों की बाइक व किशुनपुरा गांव के एक व्यक्ति की बाइक दरवाजे से अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए।

घटना को लेकर लकड़ी गांव के वीरेंद्र कुमार यादव व टुना कुरैशी तथा किशुनपुरा गांव के चंद्रदेव सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों के विरुद्ध अगर सख्ती से कार्रवाई करती तो अपराध की घटनाओं पर अंकुश रहता। लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026