लकड़ी नबीगंज: मुखिया से रंगदारी मामले में पुलिस उदासीन

  • बेटे के साथ हत्या कर देने की धमकी दी गई थी
  • घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत के मुखिया वीरेंद्र साह ने उन से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया है। मुखिया ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मुखिया का कहना है कि एफआईआर होने का कोरम पूरा कर पुलिस किसी तरह की अग्रिम कार्रवाई नहीं कर रही है। मुखिया ने एफआईआर में कहा है कि एक मोबाइल नंबर से उनके नंबर पर फोन कर रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें व उनके बेटे की हत्या कर देने की धमकी दी गई थी।

घटना को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुनः 28 जनवरी को उसी नंबर से उन्हें फोन कर दोबारा धमकी दी गई है कि तुमने जो करना था कर लिया अब इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहो। मुखिया का कहना है कि अपराधियों की धमकी से वह उनके परिवार के लोग काफी भयभीत है। उनके साथ कभी भी भी अप्रिय घटना हो सकती है। मुखिया ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026