लकड़ी नबीगंज: नंदपुर नहर मार्ग पर बाइक व मोबाइल की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नंदपुर गांव में नहर मार्ग पर हथियारबंद अपराधियों ने एक राहगीर से बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपए लूट लिये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा गांव के नारायण साह के बेटे सागर साह अपने भतीजे के साथ मदारपुर बाजार से सामान की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदपुर गांव में नहर मार्ग पर झरकट के पेड़ के पास पहले से खड़े तीन अपराधियों ने दोनों को हथियार का भय दिखा रोक लिया।

इसके बाद मारपीट कर बाइक, मोबाइल व 5000 रुपये लूट कर हथियार लहराते हुए भाग गए। इधर क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि ओपी बनने के बाद अपराध की घटना कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। इधर ओपी प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के साथ घटित घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम अपराधियों की पहचान और छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026