जिले में वैक्सीन लेने में पुरुषों से आगे महिलाएं

  • 11 लाख 94 हजार 901 महिलाओं ने लिया है वैक्सीन का डोज
  • 23 लाख 60529 है वैक्सीन लेने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी से बचाव को लेकर दिए जा रहे वैक्सीन लेने में पुरुषों से आगे महिलाएं हैं। प्रतिदिन सत्र स्थलों पर पहुंचकर महिलाएं वैक्सीनेशन में अपनी सार्थक भूमिका निभा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार जिले में अबतक करीब 11 लाख 94 हजार 901 महिला लाभार्थियों ने वैक्सीन का पहला व दूसरा डोज लिया है। वहीं वैक्सीन का पहला व दूसरा डोज लेने वाले पुरुष लाभार्थियों की संख्या करीब 11 लाख 64 हजार 924 है। बताया जाता है कि अबतक जिले में कुल 23 लाख 60 हजार 529 लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया है। इनमें पहला व दूसरा डोज लेने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थियों की संख्या शामिल हैं। जानकारी के अनुसार कुल लाभार्थियों में से करीब 22 लाख 05 हजार 101 लाभार्थियों ने कोविशिल्ड का डोज लिया है जबकि 01 लाख 55 हजार 428 लाभार्थियों ने को-वैक्सीन का डोज लिया है।

जिले के 23 लाख 75 हजार 086 लाभार्थियों को देना है वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 23 लाख 75 हजार 086 लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें सभी 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के लाभार्थी हैं। 16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन के दौरान दिसंबर महीने तक करीब सभी लाभार्थियों को वैक्सीन का पहला डोज दे देने का लक्ष्य रखा गया है।

वैक्सीन लेने वालों में सबसे अधिक संख्या 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का

मिली जानकारी के अनुसार जिले में वैक्सीन लेने वालों से सबसे अधिक युवा वर्ग है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल करीब 13 लाख 75 हजार 454 लाभार्थियों ने वैक्सीन लिया है जबकि दूसरे स्थान पर 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों की संख्या करीब 05 लाख 64 हजार 892 है। वहीं वैक्सीन लेने वाले 04 लाख 20 हजार 183 लाभार्थियों की संख्या 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026